फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिविर में दिया फिटनेस व साइबर जागरूकता पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। घोषगढ़ स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मंगलवार को फिटनेस, अनुशासन, जागरूकता और सांस्कृतिक गतिविधियों से परिपूर्ण रहा। इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने प्राकृतिक मार्गों पर दौड़ लगाकर शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और आत्मबल का संदेश दिया। इसमें 100 मीटर बालक दौड़ में प्रिंस (भोंडसी) ने प्रथम, निखिल (नाथूपुर) ने द्वितीय व रिंकल (वजीराबाद) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 400 मीटर बालक दौड़ में शिव (गढ़ी हरसरू) प्रथम, दीपक (भोंडसी) द्वितीय एवं प्रिंस (भोंडसी) तृतीय स्थान पर रहें। कार्यक्रम के अंत में जिला समन्वयक किशोर कुमार ने साइबर सेल की टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कुमार, लीलाराम, सीमा रानी, सुमन, सपना, समेत एनएसएस के लगभग 200 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें