फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मास्टर सड़कों के साथ फुटपाथ की सफाई पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शहर में पैदल राहगीरों की सुविधा के लिए सफाई अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य फुटपाथों को साफ-सुथरा और अतिक्रमण मुक्त बनाना है। जीएमडीए की टीमें फुटपाथों की मरम्मत और सफाई कर रही हैं। पालम विहार एक्सटेंशन के सेक्टर-22 की हुडा मार्केट में सड़क किनारे जमा मिट्टी और मलबा हटाया जा रहा है। यहां गाद निकालने का काम भी किया जा रहा है। सेक्टर 45 में भी सड़क किनारे सफाई और मलबा हटाने का कार्य जारी है। सेक्टर-82 से 85 तक सड़क किनारे बनी ग्रीन बेल्ट से घास और खरपतवार हटाए जा रहे हैं। टीमें नियमित रूप से सफाई और रखरखाव का काम कर रही हैं। यह अभियान पैदल चलने वालों के लिए रास्ता सुगम बनाएगा और फुटपाथों की उपयोगिता बढ़ाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें