फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आज पांच घंटे बिजली रहेगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बिजली निगम के सेक्टर-नौ पावर हाउस के पास गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से लीकेज को बंद करने के कार्य के कारण शुक्रवार आठ अगस्त को बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रभावित होगी। इस दौरान सेक्टर-10, विकास नगर, बसई रोड, बसई इंडस्ट्रियल एरिया, न्यू कॉलोनी, गीता भवन, ज्योति पार्क, गुरुद्वारा, रवि नगर, फिरोज गांधी और पटौदी रोड के 11 केवी फीडरों की 8 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम न्यू कॉलोनी सब डिविजन के उप मंडल अधिकारी साहिल गर्ग ने बताया कि निर्धारित समयावधि में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा कार्य समय पर पूर्ण कर लिया जाएगा और बिजली आपूर्ति यथाशीघ्र बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें