फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: होटल में पकड़ी बिजली चोरी, 1. 23 करोड़ का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग की टीम ने बिजली निगम के अधिकारियों के साथ की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मानेसर। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में स्थित एक बड़े होटल में बिना बिजली कनेक्शन लिए 166 किलोवॉट बिजली चोरी करने का मामला सामने आया है। होटल संचालक पर बिजली निगम के अधिकारियों ने एक करोड़ 23 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2022 में होटल बना था और उस दौरान भी बिजली चोरी पकड़ी गई थी। उस समय होटल संचालक पर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि खेड़कीदौला के नजदीक होटल कारा द क्लोवर इन सेक्टर-76 में बिजली चोरी की जा रही है। इस पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने बिजली निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर छापेमारी की। जहां सीधे खंभे से केबल लगाकर 166.897 किलोवॉट बिजली चोरी की जा रही थी। इस पर बिजली निगम के अधिकारियों की टीम ने होटल मालिक सुरेंदर सिंह निवासी खेड़कीदौला पर एक करोड़ 23 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं बिजली निगम के अधिकारियों ने वर्ष 2022 में निर्माण के दौरान भी 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें