फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली मांग ने तोड़े रिकॉर्ड, खपत 33.54% बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा में भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़कर नए रिकॉर्ड बना रही है। डीएचबीवीएन क्षेत्र में पिछले वर्ष की तुलना में 33.54 प्रतिशत अधिक बिजली खपत दर्ज की गई है। गुरुग्राम-I में 200.61 लाख यूनिट और गुरुग्राम-II सर्किल में सर्वाधिक 317.63 लाख यूनिट बिजली खपत दर्ज हुई। शहरी, औद्योगिक, कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों में भी मांग में वृद्धि देखी गई है। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बढ़ते तापमान और एसी-कूलर के अधिक उपयोग से बिजली की खपत तेजी से बढ़ी है। निगम द्वारा निर्बाध और सुचारू आपूर्ति के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, गर्मी के कारण सिस्टम पर दबाव बढ़ा है, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें