फोटो बिजली निगम ने लगाया जनता दरबार
सेक्टर 10 ए में कादीपुर सबडिवीजन के अधिकारियों ने जन सुनवाई कर 12 शिकायतों का निपटारा किया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डीएचबीवीएन के कादीपुर सबडिवीजन के अधिकारियों ने सेक्टर 10 ए में जनता दरबार लगाकर बिजली के लंबित मामलों की सुनवाई की। इस मौके पर लोगों ने बिजली संबंधित अलग-अलग शिकायतें उनके समक्ष रखीं। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने 12 शिकायतों को सुना और उनका निपटारा किया। कार्यक्रम में सर्किल -1 के कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव एसडीई विपिन यादव, अजय आदि अधिकारी मौजूद थे। अविनाश यादव ने बताया कि ज्यादातर समस्याएं सार्वजनिक थीं, जिनमें ट्रांसफार्मर बदलने, बिजली के तार दुरुस्त करने जैसे मामले थे। इस तरह के शिविर से लोग बिजली कर्मियों से सीधे रूबरू होते हैं, हमें उनकी वास्तविक समस्याओं का पता चलता है। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि समस्याओं का समाधान हो सके।