गुरुग्राम। बिजली निगम ने दिवाली पर अपने ग्रुप सी और डी के लगभग 33,000 पात्र कर्मचारियों को 2,000 रुपये का दिवाली टोकन उपहार देने का निर्णय लिया है। यह राशि हरियाणा पावर यूटिलिटीज की अध्यक्ष आशिमा बराड़ की स्वीकृति और प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देश पर दिवाली से पहले सीधे बैंक खातों में जमा होगी। संवाद