फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली निगम ने बदले पांच हजार मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम ने शहर में चलाया मीटर ठीक करो अभियान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से शहर भर में बिजली मीटर ठीक करो अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहर भर में करीब पांच हजार खराब और टूटे-फूटे मीटरों को बदला और ठीक किया गया। सर्कल वन में करीब 2000 और सर्कल-2 में 3000 मीटरों को बदला गया।
विभाग की ओर से लगातार बिजली चोरी पकड़ो अभियान चलाया जाता है। अभियान के तहत विभाग की ओर से बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया जाता है। कई बार बिजली चोरी पकड़ने गए अधिकारियों के पास मीटर खराब है, इस वजह से बिजली चोरी हो रही है जैसी स्थिति आती है। ऐसी स्थिति से बिजली विभाग को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल-वन के एक्सईएन अविनाश ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से मीटर ठीक करो अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बिजली मीटरों को ठीक भी किया गया। अभियान से उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचेगा। इससे लाइन लॉस, मीटर की गलत रीडिंग जैसी समस्याओं से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी।
विज्ञापन



बिजली किल्लत से मिलेगी राहत
सुशांत लोक फेज-3 के करीब 3000 परिवारों को इस गर्मियों में बिजली किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। फेज-3 एरिया को बिजली निगम के सब स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए एक कंपनी को काम आवंटित किया गया है। वहीं 31 मार्च तक काम पूरा करने के भी आदेश दिए गए हैं। इस कॉलोनी में 10 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। इसके साथ ही नया फीडर बनाए जाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें