फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली मिस्त्री को हथौड़ा मारकर किया लहूलुहान, हालात गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में स्कूटी भिड़ने पर दिया वारदात को अंजामसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। फावड़ा चौक पर कार सवार युवकों ने बिजली मिस्त्री पर हथौड़े से हमला कर लहूलुहान कर दिया। हथौड़ा के हमले से मिस्त्री के दांत और जबड़ा टूट गया। उसको एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने मिस्त्री की स्कूटी के कार से भिड़ जाने से नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस को दी शिकायत में तजिन्द्र सिंह ने बताया कि एनआईटी एक में परिवार के साथ रहते हैं। वह बिजली मिस्त्री का काम करता है। 12 सितंबर को एनआईटी पांच स्थित एक मकान में बिजली संबंधित कार्य करने के लिए गया था। वहां से रात करीब 12 बजे काम खत्म होने के बाद स्कूटी से घर लौट रहा था। फावड़ा चौक पर एक कचौड़ी की दुकान के पास हिमांशु की कार खड़ी थी।
विज्ञापन

हिमांशु की कार से स्कूटी की हल्की सी टक्कर हो गई। इस पर नाराज होकर हिमांशु गाली-गलौज करने लगा और अपने दोस्तों को बुला लिया। सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने वालों में पीयूष, ईशू कबाड़ी, हिमांशु, पुलकित और तीन-चार अन्य युवक थे। इसी दौरान आरोपियों ने थैले में रखे हथौड़े को बाहर निकालकर वार करना शुरू कर दिया। उसे अधमरा करके बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे पहले बीके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। रविवार शाम पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर तजिन्द्र सिंह का बयान लिया। फिर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कंटेनर चालक को कार सवार युवकों ने पीटा

फरीदाबाद। रविवार शाम दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे स्थित कैली पुल के पास गलत दिशा से आ रही एक कार ने कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद कार सवार युवकों ने कंटेनेर चालक की जमकर पिटाई कर दी। उसकी जेब से करीब आठ हजार रुपये छीन लिए। चालक बलेसर की शिकायत पर सेक्टर-58 थाना की पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें