तावड़ू। नगर के 66 केवी सब स्टेशन पर शनिवार को टी-1 विद्युत ट्रांसफार्मर पर मरम्मत कार्य के चलते तावडू सब डिवीजन के 14 फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी सब स्टेशन इंचार्ज एवं विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद हासिम ने दी। उन्होंने ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण टी-1 25/31.5 एमवीए विद्युत ट्रांसफार्मर पर मेंटिनेंस के कारण अर्बन सीटी-2, इंडिपेंडेंट एमेजान, रेलवे, गुरुग्राम पेपर मिल, जय हनुमान, बेस्ट कोकी, नूरपुर पब्लिक हेल्थ व वीटा लाइफ के अलावा आरडीएस रानियाकी, सिलखो, राठीवास, बिस्सर व पचगांव,कलवाड़ी एपी सहित कुल 14 फीडरों की बिजली चार घंटे बाधित रहेगी। जबकि टी-2 विद्युत ट्रांसफार्मर से संचालित करीब एक दर्जन फीडर नियमित रूप से चलते रहेंगे।