फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: घर की चौखट पर आई मौत, गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार का कहर, टक्कर लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

Wed, 16 Oct 2024 06:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (गुरुग्राम)

सार

गुरुग्राम के हसनपुर इलाके में एक तेज रफ्तार ईको ने एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की कार की टक्कर से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर के बाहर बैठी एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने रौंद दिया। महिला को लेकर परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही हसनपुर पुलिस अस्पताल पहुंच गई।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हसनपुर के गांव मोहम्मदका (नंगला गुलाबचंद) के सुरेश चन्द की मां शकुंतला अपने घर के बाहर बैठी थीं। तभी एक ईको गाड़ी तेज रफ्तार से आई और बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में थी कि महिला गाड़ी के नीचे कुचल गई। तेज आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग और परिजन पहुंचे देखा तो बुजुर्ग महिला गाड़ी के नीचे फंसी हुई थीं। परिजनों ने लोगों की सहायता से बुजुर्ग महिला को गाड़ी के नीचे से निकाला और इलाज के लिए पलवल के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने तत्काल मामले की सूचना हसनपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने महिला के बेटे सुरेश चन्द की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें