फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बुजुर्ग महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
-पति की मौत के बाद मानसिक रूप से रहती थी परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी थाना के वाटिका कुंज, ब्लॉक-सी में बृहस्पतिवार की दोपहर बुजुर्ग महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों से कमरे का निरीक्षण कराया। मामले में काेई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। मृतका की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी गीता (50) के रूप में हुई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। गीता देवी वाटिका कुंज के ब्लॉक-सी में परिवार के साथ रहती थी। बृहस्पतिवार को उसने कमरे के ऊपर बने टीन शेड में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भोंडसी थाने की पुलिस को बृहस्पतिवार की शाम 4 बजे सूचना मिली। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि करीब तीन साल पहले पति की मौत के बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि आत्महत्या के मामले में अब तक कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें