फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव बाबूपुर निवासी आफताब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 23 मई को अपने पिता सिराजुदीन के साथ स्कूटी पर जयसिंहपुर गए थे। वापसी के दौरान चिलावली और जयसिंहपुर के बीच उन्होंने स्कूटी सड़क किनारे रोकी हुई थी। इसी दौरान तेज गति से आए एक बाइक चालक ने उनके पिता को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सिराजुदीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी चालक बाइक समेत मौके से फरार हो गया है। घायल को पहले मेडिकल कॉलेज नलहड़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें