फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आठ कराटे खिलाड़ियों ने जीते छह स्वर्ण समेत 10 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले के आठ कराटे खिलाड़ियों ने महाराष्ट्र में हुई राष्ट्रीय शितोरियो कराटे चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम के तरफ से छह स्वर्ण समेत 10 पदक हासिल किए।बुडो फाउंडेशन की ओर से 17 से 19 जनवरी तक महिला व पुरुष वर्ग में 26वीं राष्ट्रीय शितोरियो कराटे चैंपियनशिप हुई। इसमें 15 राज्यों से 600 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न आयु वर्ग कैटेगरी में अहाना दास, आइसी दास, अदृका सिंह, आराध्या रंजन, अनिष्क वशिष्ठ, आकर्षिका मिश्रा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। आर्जव सिंह राजपूत, अरिहंत सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। काता कैटेगरी में आकर्षिका मिश्रा ने रजत पदक और अदृका सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों ने शितोरियो कराते एसोसिएशन यूपी और डोजो करातेकिक्स अकादमी की ओर से भाग लिया। एसोसिएशन के क्योंशी ब्रिज मोहन खन्ना, शिहान विवेक कुमार श्रीवास्तव, शिहान दीपक अग्रवाल, सेंसई नवीन चंद्र, शिहान कन्हैया कुमार ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें