फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आवासीय इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने पर आठ मकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सुशांत लोक फेज-1 और डीएलएफ फेज-4 में चल रहे थे स्पा, सैलून और डांस स्टूडियो
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवर्तन विभाग ने बृहस्पतिवार को सुशांत लोक फेज-1 और डीएलएफ फेज-4 आवासीय इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने पर आठ मकानों को सील कर दिया। साथ ही विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर लगाई गई सील से छेड़खानी की तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

डीटीपी प्रवर्तन की टीम आवासीय इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने पर सीलिंग की कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सुशांत लोक फेज-1 में दो स्पा, एक सैलून, एक प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय सील कर दिए गए। इसके अलावा डीएलएफ फेज-4 में एक आवासीय प्लाट में लोहे का जाल आदि लगा लिया गया था। यहां पर सर्वेंट रूम भी बना रखे थे। बेसमेंट में दुकानें बना रखी थीं। बेसमेंट में डांस स्टूडियो भी चल रहा था। इन सभी को सील कर दिया गया। एक सैलून भी सील किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अभियंता बलराज मौजूद थे। डीटीपी प्रवर्तन मनीष यादव, एटीपी निदेश सिंह, जेई आकाश, पारसमनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने में 125 से ज्यादा मकान सील
गुरुग्राम। जब से डीटीपी प्रवर्तन ने आवासीय क्षेत्रों में व्यवसायिक गतिविधियों के लिए सीलिंग अभियान शुरू किया है तब से अब तक पिछले एक महीने में 125 से ज्यादा मकानों को सील किया गया है। इस दौरान 20 आवेदन आए हैं जिनमें अपने यहां नो न्यूसेंस वाली व्यावसायिक गतिविधि शुरू करने की अनुमति मांगी गई है। जबकि पिछले दो साल में एक बी आवेदन इस तरह का नहीं आया था। पांच आवेदनों को स्वीकार भी किया गया है। जबकि अन्य की जांच चल रही है। अनुमति के लिए 60 हजार रुपये शुल्क है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें