रेपिड एक्शन फोर्स के साथ पुलिस के जवान सड़कों पर
एहतियात के तौर पर सोहना और बादशाहपुर में रेपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है। जिले में उपद्रव करने वालों पर नजर रखने के लिए 4960 पुलिस के जवानों को लगाया गया है। जिसमें 2850 लोगों को शहर के बाहरी हिस्से में तैनात किया गया है जबकि 2110 पुलिस के जवानों को शहर के भीतर तैनात किया गया है।
गुरुग्राम में 12 घंटे से शांति
एसीपी अपराध वरुण दहिया ने बताया पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले 12 घंटे से शहर में शांति है। पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चौकस कर दिया है। अब हालात सामान्य होने लगे हैं। सोहना, सेक्टर-57 और बादशाहपुर में हुई हिंसा के मामले में 15 केस दर्ज करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से चार आरोपी नायब इमाम की हत्या में शामिल रहे थे। वहीं पुलिस ने 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।
गुरुग्राम के लोगों से पुलिस की अपील
एसीपी ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाह फैल रही है। लोग इन अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ने कहा कि कुछ शरारती तत्व छोटे-छोटे ग्रुप में घूम रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है। संदिग्ध दिखाई देने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।