फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हादसे में घायल ईको चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले राजस्थान रोडवेज की बस ने मारी थी टक्कर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। दो दिन पहले दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में राजस्थान रोडवेज की एक बस अनियंत्रित हो गई थी। बस ने डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क के दूसरे तरफ जाकर ईको को टक्कर मार दी थी। हादसे के दौरान घायल ईको चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार राजस्थान रोडवेज की बस शनिवार दोपहर ढाई बजे दिल्ली से सीकर की तरफ जा रही थी। खेड़कीदौला में बस के आगे चल रहे एक कैंटर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कैंटर के आगे जा रही एक दूसरी गाड़ी बस के आगे आ गई। इस पर बस चालक ने उसे बचाने के चक्कर में बस को दाहिनी तरफ काट दिया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी तरफ चली गई और ईको को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें ईको चालक राजेंद्रा पार्क निवासी दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। इलाज के दौरान मौत के बाद ईको में हेल्पर सुखराली निवासी श्याम देव प्रसाद ने थाने में बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें