गुरुग्राम।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गुरुग्राम के नेतृत्व में तंबाकू मुक्त अभियान 2025 के तहत विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। गुरुग्राम ब्लॉक के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-4/7 तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादीपुर में गतिविधियों का आयोजन हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी एवं डायट प्रधानाचार्य कैप्टन इंदु बोकन के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में लगभग 600 विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने भाग लिया। अभियान के दौरान छात्रों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और इसके सेवन से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम की सफलता में गुरुग्राम ब्लॉक की तंबाकू मुक्त अभियान ब्लॉक नोडल मीनाक्षी (बीआरपी), पीएम श्री स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार और कादीपुर स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा का विशेष योगदान रहा।