पटौदी। राजकीय महाविद्यालय जाटौली मंडी में उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा ने छात्राओं के सशक्तीकरण हेतु महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर व्याख्यान आयोजित किया। अधिवक्ता सुधीर कुमार मुदगिल ने दहेज, विवाह, संपत्ति, यौन उत्पीड़न और कन्या भ्रूण हत्या पर जानकारी दी। प्राचार्या इंदु राव के मार्गदर्शन में छात्राओं ने भाग लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। संवाद