फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वन महोत्सव पर इको क्लब ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। वन महोत्सव के अवसर पर खंड के डिंगरहेड़ी राजकीय माध्यमिक विद्यालय में इको क्लब की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। मौलिक मुख्य अध्यापक कुलदीप शास्त्री और हरियाणा अध्यापक संघ के पूर्व जिला प्रधान फूल कुमार यादव ने सहयोग किया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। फूल कुमार यादव ने सभी से अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें