फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राष्ट्रीय जू-जित्सु में पूर्वी जांघू ने 32 किग्रा वर्ग में जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना है लक्ष्य
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। हरियाणा की युवा खिलाड़ी पूर्वी जांघू ने जू-जित्सु और जूडो प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में आयोजित नॉर्थ जोन जू-जित्सु चैंपियनशिप में 32 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने हरियाणा को ओवरऑल चैंपियनशिप दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्वी की इस उपलब्धि पर गांव दौलताबाद स्थित जूडो अकादमी में उनका सम्मान किया गया। कोच महेंद्र कुमार और खेल प्रेमियों ने उनकी सफलता की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पूर्वी के पिता अमित जांघू भी राष्ट्रीय स्तर के जूडो खिलाड़ी रह चुके हैं और छह बार हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पूर्वी अब तक राष्ट्रीय स्तर पर पांच पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर भारत और हरियाणा का नाम विश्व स्तर पर रोशन करना है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें