गुरुग्राम। जीएमसीबीएल के बेड़े में शामिल होने वाली नौ मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बस (ई-बस) का ट्रायल दोबारा शुरू किया गया है। शहर में कई रूटों पर हो रहे ट्रायल के दौरान देखा जा रहा है कि सड़काें पर चलने के दौरान किस तरह की खामियां आती हैं, इसका आकलन किया जाएगा। 17 अगस्त से 19 अगस्त तक लिया गया ट्रायल फेल हो गया था। इस दौरान ई-बस ने चार्जिंग के अनुसार किलोमीटर नहीं निकाले थे। ऐसे में अब यह ट्रायल छह से आठ सितंबर तक चल रहा है। ई-बस को रूट 212, 215, गुरुग्राम से एम्स बाढसा सहित अन्य रूटों पर चलाया जा रहा है। जीएमसीबीएल के सीईओ विश्वजीत चौधरी ने बताया कि सीआईआरटी द्वारा दोबारा से ई-बस का ट्रायल शुरू किया गया है। पहले ट्रायल के दौरान आई तकनीकी समस्या में सुधार किया गया है। ट्रायल सफल होने के बाद ही नई ई-बसों को जीएमसीबीएल बेड़े में शामिल किया जाएगा। ब्यूरो