गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डेवलपमेंट एसोसिएशन (डीएक्सपीजीडीए) ने जीएमडीए से मास्टर रोड नंबर 183 (सेक्टर 99A से 109 तक) पर बुनियादी ढांचे के विकास की मांग की है। संयोजक सुनील सरीन ने जीएमडीए को पत्र भेजा। उन्होंने बताया कि मुख्य सड़क बन चुकी है, पर सर्विस लेन, वर्षा जल निकासी, ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ व साइकिल ट्रैक जैसी सुविधाएं लंबित हैं। इनके अभाव में निवासियों, पैदल यात्रियों व यातायात को असुविधा व सुरक्षा समस्याएं हो रही हैं। धनकोट स्थित श्याम बाबा चौक पर यातायात संघर्ष व सुरक्षा जोखिम बढ़ रहे हैं। डीएक्सपीजीडीए ने मास्टर रोड 183 के निरीक्षण व एकीकृत विकास योजना का अनुरोध किया। इसे पूर्ण शहरी मोबिलिटी कॉरिडोर के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया। श्याम बाबा चौक पर जंक्शन डिजाइन व सुरक्षित पैदल क्रॉसिंग पर ध्यान देने की मांग की। संवाद