फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास आज रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर बसई से सेक्टर-102-110 जाने वाले अंडरपास में पानी का रिसाव हो रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंडरपास को अस्थायी रूप से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इसे सात मई की शाम को खोला जाएगा। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-102, 102ए, 103 और 110 में भूजल स्तर ज्यादा होने के कारण सबसे अधिक परेशानी हो रही है। अंडरपास में रिसाव रोकने के लिए विभिन्न तकनीकों का उपयोग किया गया है, लेकिन फिलहाल कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि अंडरपास में सुधार कार्य जारी है और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही इसे दोबारा यातायात के लिए खोला जाएगा। यातायात पुलिस के अनुसार कंपनी इसे ठीक कर रही है। ऐसे में सात मई की शाम छह बजे अंडरपास बंद रहेगा। इसके बाद इसे शुरू किया जाएगा। इस दौरान लोग सर्विस रोड का प्रयोग करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें