सेक्टर 99ए की सड़कों पर जमी मिट्टी। निवासी
गुरुग्राम। सेक्टर-99 और 99ए के बीच की सड़कों पर नियमित सफाई न होने से मिट्टी की मोटी परत जम गई है। इससे धूल उड़ती है, जिससे निवासियों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 के पार पहुंच चुका है। हैबिटेट सोसाइटी के दलबीर सिंह बेनीवाल और परीना लक्ष्मी सोसाइटी के संतोष सिंह सहित निवासियों ने प्रशासन से मिट्टी हटाने और पानी का छिड़काव करने की मांग की है। संवाद