गुरुग्राम। सेक्टर-53,54 मेट्रो स्टेशन के पास गोल्फ कोर्स रोड पर नगर निगम की सड़क की सफाई करने वाली आधुनिक स्वीपिंग मशीन के कारण सड़क पर उड़ती धूल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। समिट सोसाइटी के निवासी अतुल भटनागर ने जब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला तो लोगों ने इसे दुखद बताते हुए कहा कि यह सफाई हो रही है या प्रदूषण फैलाया जा रहा है। अतुल ने बताया कि आधुनिक स्वीपिंग मशीन से सड़क के किनारे की पूरी धूल हवा में फैल रही थी। शाम के समय जब सड़क पर लोग ज्यादा थे, यह मशीन मेट्रो स्टेशन के पास धूल उड़ाती हुई जा रही थी। संवाद