दुष्मंत कुमार बेहेरा ने जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभाला। वि
गुरुग्राम। भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी दुष्मंत कुमार बेहेरा ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार संभाला। उन्हें फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। बेहेरा हरियाणा कैडर के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी हैं। कार्यभार संभालने से पहले, वह हरियाणा सरकार के मानव संसाधन विभाग में आयुक्त एवं सचिव के पद पर कार्यरत थे। संवाद