फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आनंद मेले के साथ दुर्गा पूजा पंडालों में शुरू हुई रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूजा पंडाल बिहार, बंगाल, ओडिशा, असम के कला संस्कृति नृत्य संगीत से सराबोर रहेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पूरे देश की संस्कृति समेटे मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में दुर्गा पूजा पंडालों का निर्माण अंतिम चरण पर है। इसके लिए रौनक शुरू हो गई है। सेक्टर 15 के पार्ट 2 पूर्वापल्ली दुर्गा बाड़ी पूजा पंडाल में बुधवार शाम आनंद मेले के साथ पंडाल के कार्यक्रम शुरू हुए।
आनंद मेला मां दुर्गा की पूजा शुरू होने से पहले बंगाली समाज द्वारा आयोजित एक बंगाली खानपान और लोक कलाओं के प्रदर्शन का मेला होता है। बृहस्पतिवार को सनसिटी के पूजा पंडाल में आनंद मेला आयोजित किया जाएगा। डीएलएफ फेज-1 कम्यूनिटी सेंटर के पूजा पंडाल में भी बृहस्पतिवार को आनंद मेला लगेगा। इसमें आईटीसी के सेलिब्रिटी शेफ शामिल होंगे। विजय दशमी तक पूजा पंडालों में बिहार, बंगाल, ओडिशा, असम के कला संस्कृति नृत्य संगीत से सराबोर रहेंगे। मां दुर्गा के सम्मान में किए जाने वाले धुनुची नृत्य के साथ गुजराती गरबा और पंजाबी भंगड़ा का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन






बंगाल की समृद्ध कला संस्कृति और अध्यात्म की परंपरा करते हैं साझा
सेक्टर 54 में अरावली सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा द्वारा इस साल 21वें वर्ष गुरुग्राम में दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। सन सिटी में आयोजित होने वाली इस दुर्गा पूजा में सनसिटी के अलावा आसपास की अन्य सोसाइटियों के लोग भी शामिल होंगे। सनसिटी दुर्गा पूजा के महासचिव राहुल बनर्जी ने बताया कि वर्ष में एक बार गुरुग्राम में हम यहां के लोगों के साथ मिलकर बंगाल की समृद्ध कला संस्कृति और अध्यात्म की परंपरा को साझा करते हैं। करीब 200 एकड़ में फैली सनसिटी के अलावा आसपास की सोसाइटियों के लोग भी पूजा में शामिल होते रहे हैं।



सनसिटी में इस तरह होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
20 अक्तूृबर - ओगोमनी आवाहन- मां दुर्गा का स्वागत शाम 7 से 8 बजे, आराधना- 8 से 9 बजे, जी सारेगामा पा फाइनलिस्ट सलोनी मुखर्जी का कार्यक्रम 9 बजे से 10 बजे
विज्ञापन


21 अक्तूबर -ड्राइंग प्रतियोगिता 11 बजे से, बांग्लारे माटी बांग्लारे गान, बंगाल के लोक नृत्य और लोक संगीत आधारित कार्यक्रम, श्वेता सरकार द्वारा शाम 7.30 से 8.15 बजे, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति, म्यूजिकल नाइट जी सारेगामापा फाइनलिस्ट मंदिरा कर्माकर का कार्यक्रम रात 9 बजे से 10.30 बजे
22 अक्तूबर -क्विज प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से 1 बजे, शंख प्रतियोगिता - दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे

शास्त्रीय नृत्य और बॉलीवुड गीत शाम 7.35 से 8.45, म्यूजिकल नाइट सायन चौधरी जी बांग्ला सारेगामापा फाइनलिस्ट रात 9 बजे से 10.30 बजे
23 अक्तूबर - वन मिनट शो, सुबह 11 बजे से , नच ले वे बॉलीवुड डांस नाइट शाम 7.45 से 9 बजे, म्यूजिकल रॉक नाइट रात 9.15 से

24 अक्तूबर - धुनुची नृत्य 11 बजे से 11.30, धानकेर ताल पारंपरिक नृत्य 11.30 से 11.45
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें