फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चार अवैध काॅलोनियों में चला डीटीपीई का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग की प्रवर्तन टीम ने सोमवार को भोंडसी और रिठौज गांव में विकसित की जा रही चार अवैध काॅलोनियों में तोड़फोड़ की। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि भोंडसी थाना पुलिस की मदद से शहरी क्षेत्र भोंडसी में अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई। अधिकारी ने बताया कि गांव भोंडसी और रिठौज की रेवेन्यू एस्टेट में 8 एकड़ में फैली चार अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की गई। टीम ने 32 मकानों की नींव और 8 बाउंड्री वॉल, 2 स्ट्रक्चर और कच्चा रोड नेटवर्क तोड़ दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें