फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बाबा अखेराज के तीन दिवसीय वार्षिक मेले का विधिवत समापन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। गांव बझेड़ा में श्रद्धा और आस्था के प्रतीक बाबा अखेराज के तीन दिवसीय वार्षिक मेले का बुधवार को विधिवत समापन हुआ। मेले के अंतिम दिन लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा अखेराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दूर-दराज़ के गांवों और अन्य जिलों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचे। मेले का आयोजन हर वर्ष कार्तिक मास की त्रयोदशी से पूर्णिमा तक किया जाता है, जिसमें बाबा अखेराज की महिमा का गुणगान किया जाता है। तीन दिनों तक चले इस मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भजन संध्याओं और भंडारों का आयोजन किया गया। मेले में श्रद्धालुओं के लिए जलपान, ठहरने और चिकित्सा जैसी व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से की गईं। पूरा वातावरण भक्तिरस और आस्था से ओतप्रोत रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें