फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शराब पीकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना के अंतर्गत सुल्तानपुर रोड पर 15 मई की रात को एक व्यक्ति के साथ उसके ही गांव वाले ने शराब पीकर मारपीट की। मोहम्मदपुर गांव निवासी रतिराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 मई की रात को करीब 10 बजे घर के पास ही एक दुकान पर अन्य लोगों के साथ बैठा था। इसी दौरान रतिराम का बेटा प्रवीन बुलाने आया तो गांव के ही करण सिंह ने थोड़ी देर में आने की बोलकर वापस भेज दिया। इसके बाद करण सिंह ने रतिराम को फर्रुखनगर चलने के बारे में कहा और दोनों गाड़ी में सवार होकर बाईपास पर सुल्तानपुर रोड पर आ गए। इसी दौरान गाड़ी उतरने के बाद करण सिंह ने मोबाइल व करीब 1200 रुपये छीन लिए। करण सिंह ने शराब पीकर पीड़ित को जबरदस्ती अपने पास बिठाया व गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वह पीड़ित को तब तक मारता रहा, जब तब वह बेहोश न हो गया। इसके बाद उसे वहीं छोड़कर भाग गया। इसके बाद रोहित नाम के युवक ने पीड़ित के बेटे प्रवीन को कॉल करके घटना के बारे में बताया। पीड़िता का बेटा उसे उठाकर ले गया। यह वारदात पास होटल के सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। फर्रुखनगर थाना के इंस्पेक्टर व प्रभारी संतोष ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें