फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नशे में धुत युवक ने अवैध पिस्टल से चलाई गोली, हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नशे में धुत युवक अवैध पिस्टल से फायर करने पर घायल हो गया। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया। छानबीन के बाद उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन





पुलिस के अनुसार सेक्टर 10 थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार रात सिपाही सुनील कुमार टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान फोन पर गोली लगने से घायल एक युवक के मेदांता अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। इसके बाद उसकी पहचान गढ़ी निवासी हितेश यादव के रूप में की गई। उसकी कमर में छर्रे के निशान थे। पुलिस टीम गढ़ी स्थित हितेश के घर पहुंची। यहां सीसीटीवी फुटेज और घर वालों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि हितेश रात में काफी नशे में था। उसने अपने पास रखी अवैध पिस्टल दो बार फायर किया। गोली के छर्रे उसकी कमर में ही लगे। इससे वह घायल हो गया। घर से दो खाली खोल भी बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें