गुरुग्राम। शहर के खांडसा रोड पर रोड रेज के मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। नशे में धुत ऑटो चालक ने स्कूटी सवार युवक के साथ मारपीट की। इस दौरान जब लोग एकत्रित होने लगे तो ऑटो चालक मौके से भाग गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वीडियो में दिख रहा है कि रात के समय खांडसा रोड पर स्कूटी सवार युवक ने एक ऑटो को ओवरटेक किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर ऑटो चालक ने स्कूटी सवार युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। शिवाजी नगर थाना के प्रभारी व निरीक्षक देवेंद्र ने बताया कि मारपीट मामले में अभी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलते ही मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो