फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ शराब के नशे में धुत कंडक्टर ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त मेंबस में सवार युवतियों के साथ छेड़छाड़करने का आरोपी कंडक्टर - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
युवती के साथ शराब के नशे में धुत कंडक्टर ने की छेड़छाड़
विज्ञापन

गुरुग्राम। महिला सुरक्षा का दावा करने वाली साइबर सिटी में सिटी बस में दिनदहाड़े युवती के साथ शराब के नशे में धुत कंडक्टर ने छेड़छाड़ की। 8 किमी के सफर में कंडक्टर की बढ़ती छेड़छाड़ के बावजूद सहयात्री मदद की बजाय तमाशबीन बने रहे। आखिरकार युवती ने खुद हिम्मत दिखाते हुए पुलिस की मदद से आरोपी कंडक्टर को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पूरा वाकया बृहस्पतिवार का है। चकरपुर गांव में रहने वाली युवती अपनी दो बहनों के साथ दोपहर को अपना काम खत्म कर गुरुग्राम बस स्टैंड से चकरपुर के लिए प्राइवेट सिटी बस में सवार हुई थी। सवारियों से भरी बस में शराब के नशे में कंडक्टर ने टिकट के नाम पर युवती के पास आया और फब्तियां कसने लगा। कुछ देर तक जब उसने अनसुना कर दिया तो आरोपी छेड़छाड़ पर उतारू हो गया। युवती ने मदद के लिए दूसरे यात्रियों से गुहार लगाई लेकिन बस में सवार महिला और पुरुष यात्रियों ने कंडक्टर का विरोध तक नहीं जताया। आरोप है कि इफको चौक के आगे निकलने के बाद बस कंडक्टर ने धमकी देते हुए कहा कि इन लड़कियों को बस नहीं उतरने दूंगा। युवती ने आखिरकार हिम्मत दिखाते हुए कंडक्टर के विरोध में खड़ी हो गई, इसके बाद भी कंडक्टर की हरकत कम नहीं हुई। आरोपी ने युवती के बाल पकड़ते हुए उसके साथ अश्लील हरकत की तो पीड़िता ने अपने भाई को फोन कर मदद मांगी। भाई के काफी दूर होने के कारण उसने 1091 पर कॉल कर मदद मांगने को कहा। युवती ने मदद के लिए पुलिस को फोन किया तो चकरपुर के पास महिला पीसीआर ने आकर बस रुकवाते हुए तीनों बहनों को नीचे उतार आरोपी कंडक्टर को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान राजस्थान अलवर के इस्माइलपुर गांव निवासी संजय पुत्र कालू के रूप में हुई। डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें