फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए ड्रोन पायलट ट्रेनिंग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एचएसएफडीसी) ने अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुग्राम में ड्रोन पायलट ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरुआत की घोषणा की है। इसके तहत उपायुक्त अजय कुमार के मार्गदर्शन में 26 पात्र उम्मीदवारों को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। निगम के जिला प्रबंधक बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 15 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और हरियाणा राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित होना चाहिए। परिवार पहचान पत्र (पीएफओ) के अनुसार उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, आवेदक की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया केवल ऑफलाइन मोड में होगी। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन व्यक्तिगत रूप से हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के संजय कॉलोनी सेक्टर-12 रोड गुरुग्राम भेज सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें