गुरुग्राम। हरियाणा स्टेट डायरेक्टरेट हाइयर एजुकेशन क्रिकेट प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय ने क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय की टीम ने दबदबा कायम रखते हुए डीजीएचई अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में हिसार के दयानंद महाविद्यालय को छह विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दयानंद महाविद्यालय हिसार की टीम ने 180 रन बनाए। द्रोणाचार्य महाविद्यालय के उपकप्तान सत्यम ने तीन विकेट झटके। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द्रोणाचार्य महाविद्यालय की ओर से सौभाग्य ने नाबाद 90 रन और कपिल ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। द्रोणाचार्य महाविद्यालय ने 4 विकेट खोकर 185 रन बनाए और मैच जीत लिया। संवाद