फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्रोणाचार्य कॉलेज में आठ जुलाई को लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज में आठ जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज की मीडिया प्रभारी प्रो. लीलमणि गौड़ ने बताया कि मेले का उद्देश्य युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ना है। मेले में गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय कौशिक मुख्य अतिथि होंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पुष्पा अंतिल ने कहा कि शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले युवाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें रोजगार दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। यह जॉब फेयर नवज्योति ग्लोबल सॉल्यूशन प्रा. लि. के सहयोग से आयोजित होगा। इसमें जिले के अन्य कॉलेजों के छात्र भी भाग लेंगे। हेल्थकेयर, बीपीओ, आईटी, विपणन, विज्ञापन सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां भाग लेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें