फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खो-खो प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य महाविद्यालय की टीम रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मेवात इंजीनियरिंग महाविद्यालय, नूंह में छह नवंबर को खो-खो प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय से लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपना दमखम दिखाया। बालक वर्ग में वाईएमडी महाविद्यालय, नूंह की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, बालिका वर्ग में निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल महाविद्यालय और द्रोणाचार्य महाविद्यालय, गुरुग्राम की टीमों ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता कोक रहीं। इस अवसर पर प्रो. ख्वाजा एम. रफी, डॉ. मोहम्मद खालिद खान, डॉ. मीनाक्षी यादव, और डॉ. सोनिका डांगी सहित अन्य प्राध्यापकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके खेल प्रदर्शन की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें