फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्रोण पब्लिक स्कूल ने महेश अकादमी को 24 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। महेश क्रिकेट अकादमी के मैदान पर रविवार को 35 ओवर के मैच में द्रोण पब्लिक स्कूल ने महेश क्रिकेट अकादमी को 24 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए द्रोण पब्लिक स्कूल ने 205 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए शिव वर्मा ने 49, कबीर कपूर ने 29 और गगन ठाकुर ने 28 रनों का योगदान दिया। महेश अकादमी के आदित्य कोहली और ऋषि राज ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए महेश अकादमी की टीम 29.3 ओवर में 181 रनों पर ही सिमट गई। टीम के लिए कबीर कपूर ने 29 और तेजश दीक्षित ने 28 रनों की पारी खेली। द्रोण पब्लिक स्कूल के कप्तान आरव साहनी ने 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें