फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बाइक को टक्कर मारने वाला पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को बाइक को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी थार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भिवानी के मुंडहाल खुर्द निवासी मनमीत के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर सेक्टर-10 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया गया था। वीडियो में द्वारका एक्सप्रेस-वे पर काले रंग की थार रॉक्स के चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मारने की घटना सामने आई थी। पुलिस चौकी सेक्टर-93 की टीम द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी को पहले ही जब्त कर लिया गया था। पुलिस ने बाइक सवार राजेश कुमार और उसके पीछे बैठे दिनेश के बयान दर्ज किए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें