फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर चढ़ाई थार, चेकिंग के दौरान रुकने का किया था इशारा

Sun, 30 Oct 2022 10:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

मानेसर पुलिस लाइन में रहने वाले कांस्टेबल सोमबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर- 52 इलाके में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक महिंद्रा थार गाड़ी आती दिखाई दी। सहायक उपनिरीक्षक हरप्रीत सिंह ने रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाते हुए हरप्रीत को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच के दौरान पुलिसकर्मी पर एक बार फिर से गाड़ी चढ़ाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की शिकायत पर सेक्टर 53 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मानेसर पुलिस लाइन में रहने वाले कांस्टेबल सोमबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर- 52 इलाके में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक महिंद्रा थार गाड़ी आती दिखाई दी जिसे मौके पर मौजूद जेडओ व सहायक उपनिरीक्षक हरप्रीत सिंह ने रुकने का इशारा किया। 

उन्होंने इशारा किया ही था कि कार चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाते हुए हरप्रीत को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह घायल हो गए और जब तक वह कुछ समझ पाते कार चालक कार समेत फरार हो गया। 
विज्ञापन


बाद में इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई और घायल एएसआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेक्टर 53 थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया हैम फरार आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इसके लिए पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें