फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रिंक एंड ड्राइव : पुलिस ने एक सप्ताह में काटे 458 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा 14 से 20 जून तक विशेष अभियान चलाया गया। इसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए और यातायात पुलिस की अलग-अलग टीमों को तैनात किया गया। जांच के दौरान कुल 458 वाहन चालक ड्रिंक एंड ड्राइव करते हुए पाए गए जिनके खिलाफ नियमानुसार चालान किए गए। इसके अलावा 8 वाहनों को इंपाउंड भी किया गया। ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में चालान के साथ वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी तीन महीने के लिए सस्पेंड किए जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें