फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मां दुर्गा के स्वागत में सड़क पर बनाए चित्र

विज्ञापन
मारुति विहार सोसाइटी में दुर्गा पूजा के पहले सड़क पर चित्रकारी की गई
विज्ञापन
गुुरुग्राम। बंगाली समुदाय द्वारा शहर में दुर्गा पूजा की तैयारियां चल रही हैं। बंगाली समाज जॉइंट पूजा कमेटी 44 दुर्गा पूजा पंडाल का संयोजन कर रही है। ये पंडाल 15 अक्तूबर बृहस्पतिवार को आनंद मेला के साथ शुरू होंगे। आनंद मेला में महिलाएं घरों से बंगाली व्यंजन बनाकर लाएंगी। सभी पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना से पहले आनंद मेला होगा। सेक्टर-28 स्थित मारुति विहार सोसाइटी ने मां दुर्गा के स्वागत में आयोजन स्थल और सड़कों पर चित्रकारी की। मां दुर्गा के दर्शन 16 अक्तूबर से शुरू हो सकेंगे। सेक्टर 15 पार्ट टू पूर्वापल्ली दुर्गाबाड़ी पूजा एसोसिएशन की पूजा भी 15 अक्तूबर से शुरू होगी। इसमें आगमनी नृत्य और गरबा फ्यूजन कार्यक्रम होंगे। यहां का पंडाल बंगाल की अल्पना के थीम पर सजाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें