संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डॉ. नकुल दलाल का भारतीय सेना के मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ। वहीं, सेना के लेफ्टिनेंट का पद मिलने पर डॉ. नकुल दलाल के परिवार में खुशी का माहौल है। पुणे में आयोजित पासिंग परेड में अपने बेटे के कंधे पर स्टार लगने पर माता-पिता खुशी से झूम उठे। वहीं, बेटे को सेना की वर्दी में सेल्यूट करते देख परिजन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
डॉ. नकुल दलाल ने बताया इस सफलता में मेरे माता पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा है। पिता ने हमेशा संघर्षों से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। यह मेरा सौभाग्य है कि कड़ी मेहनत के बाद देश सेवा करने का अवसर मिला है। गुरुग्राम के सेक्टर-4 इलाके के रहने वाले डॉ. नकुल दलाल मूलरूप से झज्जर जिला के गांव मांडोठी के निवासी हैं।
पिता अशोक दलाल व्यवसाय के चलते गुरुग्राम को चुना। पिता ने मध्यम वर्ग से नाता रखने के बावजूद अपने बेटे को देश की सेवा के लिए प्रेरित किया। बेटे की सफलता के लिए उनके परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोग भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर उनकी माता सोनी दलाल ने कहा कि यहां उनके बेटे की उपलब्धि नहीं बल्कि, भारतीय सेना को भी एक होनहार डॉक्टर मिला है।