नूंह। गुरुग्राम से स्थानांतरित होकर आए 2014 बैच के आईपीएस डॉ. अर्पित जैन ने शनिवार को नूंह पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया। हालिया तबादला आदेश के बाद उनकी नियुक्ति हुई है। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने अपराध नियंत्रण, साइबर क्राइम, नशा तस्करी, वाहन चोरी और गो तस्करी पर सख्त कार्रवाई को प्राथमिकता बताया। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, सड़क सुरक्षा और अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने साफ कहा कि आमजन की शिकायतों का तुरंत समाधान होगा, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। संवाद