गुरुग्राम। सेक्टर-15 पार्ट 2 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में बृहस्पतिवार को देर रात बदमाश दान पत्र समेत कई अन्य चीजें चुरा ले गया। मंदिर में इन दिनों रथ यात्रा की तैयारी चल रही है। मंदिर के अध्यक्ष आलेख मलिक ने बताया कि रात के 1:47 से 3:13 बजे के बीच चोर मंदिर में रहा और दान पात्र और भगवान के आभूषण उठाकर ले गया। मंदिर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में चोर का चेहरा स्पष्ट देखा जा सकता है। मंदिर में रखे चढ़ावे के तौर पर अर्पित किए गए करीब 60,000 रुपये एक दान पात्र में थे जबकि दो अन्य दानपात्रों की पैसों की गिनती नहीं हुई थी, इसके अलावा भगवान को अर्पित किया गया सोने का करीब 8-10 ग्राम का आभूषण चोर से चुराया है। ये सभी चोर अपने साथ ले गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद