गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना के अंतर्गत ओरिस सोसाइटी सेक्टर-85 के एक फ्लैट में घरेलू सहायिका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। खेड़कीदौला थाने की पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी कविता (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह परिवार वालों के साथ सिकंदरपुर में किराये पर रहती थी और घरों में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। शनिवार की शाम को उसने सेक्टर-85 स्थित ओरिस सोसाइटी के एक फ्लैट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि घटनास्थल वाले कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, मृतका के परिवार वालों के बयान भी दर्ज किए गए हैं, जिसमें कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। ब्यूरो