फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्लास्टिक बोतलों से बनाई गुड़िया, थर्माकोल से खरगोश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। यूनाइटेड फॉर एयर कैंपेन टीम की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैकबपुरा में अपसाइक्लिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुल 116 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में यूनाइटेड व दिल्ली (यूएफए) टीम के मोहन ने बच्चों को थ्री आर (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल) का महत्व समझाया और गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। सत्र का संचालन रंजीत और सुनिधि ने किया। गतिविधि के दौरान छात्रों ने अंडे की ट्रे से सजावटी सामान, थर्माकोल प्लेट से खरगोश और पुरानी प्लास्टिक बोतलों से गुड़िया बनाने का अभ्यास किया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में शामिल 20 छात्रों को ईको-फ्रेंडली बैग, जबकि शेष 96 छात्रों को सीड बॉल प्रदान की गईं। साथ ही आयोजित पर्यावरण क्विज में शीर्ष दो विजेताओं को जूट बैग देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें