फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं के दस्तावेज कराए दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। वेटरन्स ब्रांच हेडक्वार्टर दिल्ली एरिया कर्नल रेशमा सरीन के निर्देशानुसार एक दिवसीय आर्मी कैंप लगाया गया। इस दौरान वेटरन्स सहायता केंद्र डुंडाहेडा के द्वारा पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं के दस्तावेजों के समाधान को लेकर कार्रवाई हुई। एक दिवसीय आर्मी कैंप का आयोजन टेसवा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में किया गया। कैंप में पीपीओ, पैंशन, जन्म प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों को ठीक कराने के लिए कुल 42 पूर्व सैनिक उनके समक्ष पहुंचे। इनमें 16 पूर्व सैनिकों को पीपीओ में समाधान, तीन वीरांगनाओं के पैंशन का समाधान, 3 पूर्व सैनिकों के जन्म प्रमाण पत्र का समाधान, 9 पूर्व सैनिकों की अन्य समस्या के समाधान के लिए पत्र हेडक्वार्टर भेजा गया। ईसीएचएस के लिए 11 एनओसी कार्ड का समाधान किए जाने को लेकर पत्र भेजे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें