फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरकारी अस्पताल में आज फिर हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में आज फिर हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर
विज्ञापन

- पीजी स्टूडेंट और एनएचएम कर्मचारियों के हवाले रहेगी स्वास्थ्य व्यवस्था
- ओपीडी सहित इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी प्रभावित, मरीजों को हो सकती है परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल के करीब 150 डॉक्टर शुक्रवार को हड़ताल पर रहेंगे। बुधवार को हुई सांकेतिक हड़ताल के बाद डॉक्टरों ने पूरी तरह से सेवाएं बंद रखने की घोषणा की है। इस दौरान आपात कक्ष, ट्रॉमा सेंटर और पोस्टमार्टम हाउस में भी काम न करने का निर्णय लिया गया है। दूसरी ओर अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रखने के लिए मेडिकल के पीजी स्टूडेंट और एनएचएम कर्मचारियों का सहयोग लिया जाएगा।
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएसए) ने चेताया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह अनिश्चित हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान आपात सेवाएं भी बहाल नहीं की जाएंगी। ऐसे में मरीजों की परेशानी और बढ़ सकती है। एचसीएमएसए की मांगें हैं कि सीधी भर्ती न करके पदोन्नति के माध्यम से सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) बनाए जाएं। विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए अलग कैडर बनाया जाए। सर्विस में रहते हुए पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) करने के लिए एक-एक करोड़ रुपये के दो बांड भरने की राशि घटाकर 50 लाख की जाए। एचसीएमएसए के जिला प्रधान डॉ. नवीन घांघस ने बताया कि दस वर्ष पुरानी मांगें मनवाने के लिए एसोसिएशन का यह निर्णय लेना पड़ रहा है। जरूरतमंद मरीजों को होने वाली परेशानी के लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा अधिकारी बोले, हड़ताल के बावजूद चलाएंगे ओपीडी
अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के डॉक्टर समेत मेडिकल पीजी स्टूडेंट और एनएचएम के कर्मचारी सेवाएं देंगे। ओपीडी सहित इमरजेंसी सुचारू रूप से जारी रहेगी। लोग सरकारी अस्पताल में हर दिन की तरह स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे।
- डॉ वीरेंद्र यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें